Bangladesh Blackout: अंधेरे में बांग्लादेश , ग्रिड फेल होने से गहराया भारी बिजली संकट

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 4, 2022, 06:30 PM IST

Blackout across Bangladesh: पूरे बांग्लादेश में ब्लैकआउट हो गया है, बताते हैं कि ग्रिड फेल होने से पूरे देश में बिजली नहीं है, जिससे भारी संकट सामने खड़ा हो गया है।

एएफपी के अनुसार, ढाका प्रशासन ने कहा कि ग्रिड की विफलता के बाद लगभग पूरे बांग्लादेश में बिजली नहीं थी, सरकारी बिजली कंपनी ने कहा कि ग्रिड की विफलता के कारण व्यापक रूप से ब्लैकआउट होने के बाद बांग्लादेश में लगभग 14 करोड़ लोग मंगलवार दोपहर बिजली के बिना थे। इस प्रकार अचानक से बिना सूचना के इतने बडे़ लेबल पर बिजली के चले जाने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

power-outrage

बताया जा रहा है कि इस संकट के चलते आम लोगों को तो तमाम दिक्कतों का सामना करना ही पड़ा वहीं कई सरकारी और निजी कंपनियों में कामकाज पूरी तरह से ठप हो गया जिसका असर और भी चीजों पर साफ नजर आया।

End of Feed