शेख हसीना के खिलाफ क्या है मामला? जिस पर फैसले की आई घड़ी; बांग्लादेश में बढ़ाई गई सुरक्षा; प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश

Sheikh Hasina Case: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरुद्ध मानवता के खिलाफ कथित अपराधों को लेकर विशेष न्यायाधिकरण के फैसले से एक दिन पहले रविवार को देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ढाका में पुलिस को हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया है।

Sheikh Hasina Case: बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के विरुद्ध मानवता के खिलाफ कथित अपराधों को लेकर विशेष न्यायाधिकरण के फैसले से एक दिन पहले रविवार को देश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस को हिंसक प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया गया है। अभियोजन पक्ष ने रविवार को हसीना के लिए मौत की सजा की मांग दोहराई।

sheikh hasina

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना (फाइल फोटो)

'हसीना के लिए अधिकतम सजा की मांग'

बांग्लादेश का अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (ICT-BD) सोमवार को 78 वर्षीय हसीना के खिलाफ फैसला सुनाएगा। इस मामले की सुनवाई उनके गैर हाजिर रहने के दौरान हुई। आईसीटी-बीडी के अभियोजक गाजी एमएच तमीम ने संवाददाताओं को से कहा, ‘‘हमने हसीना के लिए यथासंभव अधिकतम सजा की मांग की है। इसके अतिरिक्त, हमने दोषी की संपत्ति जब्त करने और उसे (पिछले साल के प्रदर्शन के दौरान) शहीदों और घायलों के परिवारों में वितरित करने का अनुरोध किया है।’’

End of Feed