Venezuela Earthquake: बुधवार (स्थानीय समय अनुसार) की वो शाम वेनेजुएला के इतिहास में एक कभी न भूलने वाले खौफ की तरह दर्ज हो गई। उत्तर-मध्य वेनेजुएला में चंद मिनटों के भीतर आए दो बैक-टू-बैक विनाशकारी भूकंपों (Venezuela Earthquake videos) ने पूरी तरह से तबाही मचा दी है। रिक्टर पैमाने पर पहले भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई, जबकि इसके तुरंत बाद आए दूसरे झटके ने 7.5 की तीव्रता के साथ धरती को झकझोर कर रख दिया। इन शक्तिशाली झटकों के कारण राजधानी कराकस सहित देश के कई हिस्से बुरी तरह कांप उठे।
वेनेजुएला में लगातार दो बड़े भूकंपों से भारी तबाही
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, पहले भूकंप का केंद्र कैरिबियाई तट पर स्थित मोरोन समुदाय से करीब 168 किलोमीटर दूर था, जिसकी गहराई जमीन से 13 किलोमीटर नीचे थी। अभी लोग संभल भी नहीं पाए थे कि 10 किलोमीटर की गहराई पर 7.5 तीव्रता का दूसरा बड़ा झटका महसूस किया गया। जिसमें अब तक 32 लोगों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं पर 700 लोगों के घायल होने की खबर है। राहत और बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
10 हजार से लेकर एक लाख लोगों के मारे जाने की संभावना
इस प्राकृतिक आपदा की भयावहता को देखते हुए अमेरिकी प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र ने प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स के लिए सुनामी का अलर्ट भी जारी कर दिया है। USGS ने कहा, "बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने और भारी नुकसान की आशंका है। आपदा का असर व्यापक हो सकता है।" अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने शुरुआती अनुमान में बताया कि मृतकों की संख्या 10,000 से 1,00,000 के बीच होने की सबसे अधिक संभावना है।
राजधानी कराकस में भारी तबाही
इस भूकंप का सबसे ज्यादा असर राजधानी कराकस (Venezuela me bhukamp se bhari tabahi) में देखने को मिला। झटके इतने तेज थे कि बहुमंजिला इमारतें ताश के पत्तों की तरह हिलने लगीं। डर के मारे लोग चीखते-चिल्लाते हुए अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। शहर के कई इलाकों में इमारतें ताश की तरह ढह गईं। अल्तामिरा जैसे व्यस्त रिहायशी इलाकों में स्थिति बेहद डरावनी है, जहां घरों की दीवारें गिर जाने से अंदर रखा सामान सड़कों से साफ नजर आ रहा है। आसमान में सिर्फ धूल का गुबार और अफरा-तफरी का माहौल है।
देश के मुख्य अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, 'सिमोन बोलिवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट' को भी इस भूकंप में गंभीर संरचनात्मक नुकसान पहुँचा है, जिसके बाद सुरक्षा के लिहाज से विमानों के संचालन को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। आंतरिक मंत्री डियोस्डाडो कैबेलो ने स्थिति को बेहद चिंताजनक बताते हुए लोगों से खुले स्थानों पर रहने की अपील की है, ताकि आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) से जान-माल का और नुकसान न हो। प्रशासन ने घायलों की मदद के लिए युद्ध स्तर पर राहत कार्य शुरू कर दिया है।
