Ayodhya Ram Mandir: 'उनकी बेटी और दामाद अपने घर में प्रवेश कर रहे हैं' बोले नेपाल के डिप्टी पीएम, जनकपुर में कई आयोजन

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 14, 2024, 10:36 AM IST

Janaki Temple Janakpur Nepal: भगवान राम के ससुराल नेपाल के जनकपुर में भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

Events Held in Janakpur Nepal: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha) से पहले नेपाल के जनकपुर (Janakpur Nepal) में कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों के साथ उत्सव मनाया जाएगा। जनकपुर को भगवान राम की पत्नी सीता का जन्मस्थान माना जाता है, सीता का दूसरा नाम जानकी है, जो जनकपुर के राजा जनक की पुत्री थीं।

Janaki Temple Janakpur Nepal

जनकपुर में भी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

जनकपुर काठमांडू से 220 किलोमीटर दक्षिणपूर्व और अयोध्या से लगभग 500 किलोमीटर पूर्व में स्थित है गौर हो कि जनकपुर का नाम राजा जनक नाम पर पड़ा है, जो माता सीता के पिता हैं।

End of Feed