रॉकेट में खराबी के कारण Axiom-4 मिशन स्थगित, शुभांशु शुक्ला का इंतजार बढ़ा, नई तारीख का ऐलान जल्द

स्पेसएक्स ने घोषणा की कि वह पोस्ट-स्टेटिक बूस्टर निरीक्षण के दौरान पहचाने गए लिक्विड ऑक्सीजन लीक की मरम्मत के लिए एक्सिओम-4 मिशन के फाल्कन-9 लॉन्च से पीछे हट रहा है।

Axiom-4 Mission: भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला और तीन अन्य को लेकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम-4 मिशन (Axiom-4) को फिलहाल टाल दिया गया है। रॉकेट में समस्या के कारण मिशन को स्थगित करना पड़ा है। इंजीनियरों ने स्पेसएक्स के फाल्कन-9 रॉकेट में लीक को ठीक करने के लिए और समय मांगा है।

subhanshu ISS

Axiom-4 मिशन स्थगित

स्पेसएक्स ने घोषणा की कि वह पोस्ट-स्टेटिक बूस्टर निरीक्षण के दौरान पहचाने गए लिक्विड ऑक्सीजन लीक की मरम्मत के लिए एक्सिओम-4 मिशन के फाल्कन-9 लॉन्च से पीछे हट रहा है। स्पेसएक्स ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, पोस्ट स्टेटिक फायर बूस्टर निरीक्षण के दौरान पहचाने गए एलओएक्स लीक की मरम्मत के लिए स्पेसएक्स टीमों को अतिरिक्त समय देने के लिए एक्सिओम-4 के कल के फाल्कन 9 लॉन्च से पीछे हट रहा है। स्पेसएक्स ने कहा, एक बार पूरा हो जाने पर और रेंज की उपलब्धता के तहत हम एक नई लॉन्च की तारीख साझा करेंगे।

End of Feed