म्यांमार में बौद्ध समुदाय पर बड़ा हमला, प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पैरामोटर से गिराए बम, कम से कम 24 की मौत

निर्वासित नेशनल यूनिटी गवर्न्मेंट के एक प्रवक्ता ने बीबीसी बर्मा को बताया कि सैन्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पैरामोटर से बम गिराए गए। रिपोर्ट में एंटी-जुंटा पीपल्स डिफेंस फोर्स के हवाले से कहा गया है कि सोमवार शाम बौद्ध उत्सव के लिए चौंग यू टाउनशिप में करीब 100 लोग एकत्र हुए थे तभी मोटर पैराग्लाइडर से उन पर दो बम गिराए गए।

Myanmar News: म्यांमार में प्रदर्शन कर लोगों पर बड़ा हमला हुआ है। इस हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हुई है। निर्वासित नेशनल यूनिटी गवर्न्मेंट के एक प्रवक्ता ने बीबीसी बर्मा को बताया कि सैन्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पैरामोटर से बम गिराए गए। रिपोर्ट में एंटी-जुंटा पीपल्स डिफेंस फोर्स के हवाले से कहा गया है कि सोमवार शाम बौद्ध उत्सव के लिए चौंग यू टाउनशिप में करीब 100 लोग एकत्र हुए थे तभी मोटर पैराग्लाइडर से उन पर दो बम गिराए गए।

mayanmar

म्यांमार में बौद्ध समुदाय पर हमला। तस्वीर-प्रतीकात्मक, PTI

गृह युद्ध से जूझ रहा है म्यांमार

2021 में सेना द्वारा सत्ता पर कब्जा किए जाने के बाद से अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं और लाखों विस्थापित हो गए हैं। इस तख्तापलट ने सशस्त्र प्रतिरोध समूहों और जातीय मिलिशियाओं के साथ एक गृह युद्ध को जन्म दिया। देश के आधे से अधिक हिस्से पर नियंत्रण खोने के बाद, अब सेना फिर से जमीन हासिल कर रही है।

End of Feed