'तेहरान में जहां कहीं भी हैं भारतीय, इन नंबरों पर तुरंत करें संपर्क', एक्शन में भारतीय दूतावास, ईरान में तेजी से बिगड़ रहे हालात

ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान में मौजूद अपने सभी नागरिकों से भारतीय दूतावास से तत्काल संपर्क करने के लिए कहा है। दूतावास ने कहा है कि ऐसे भारतीय जो दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, वे तत्काल अपनी लोकेशन और मोबाइल नंबर उसके साथ साझा करें। दूतावास ने संपर्क के लिए कॉन्टैक्ट नंबर जारी किए हैं।

Israel-Iran tension : ईरान-इजरायल के बीच संघर्ष काफी भीषण हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों से तत्काल तेहरान छोड़ने के लिए कहा है। मंगलवार तड़के तेहरान पर इजरायल के हवाई हमले पहले से ज्यादा तेज हो गए। ईरान की राजधानी तेहरान में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग शहर छोड़कर सुरक्षित जगहों पर जा रहे हैं। इस बीच, ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने तेहरान में मौजूद अपने सभी नागरिकों से भारतीय दूतावास से तत्काल संपर्क करने के लिए कहा है। दूतावास ने कहा है कि ऐसे भारतीय जो दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, वे तत्काल अपनी लोकेशन और मोबाइल नंबर उसके साथ साझा करें। दूतावास ने संपर्क के लिए कॉन्टैक्ट नंबर जारी किए हैं।

indian in Tehran

तेहरान से भारतीयों को निकालने की तैयारी।

दूतावास ने जारी किए संपर्क नंबर

इससे पहले भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों और भारतीय मूल के लोगों को अपने साधन से तेहरान से निकलकर किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के लिए कहा था। अब भारतीय दूतावास ने X पर कहा है कि 'तेहरान में रहने वाले ऐसे सभी भारतीय जो दूतावास के संपर्क में नहीं हैं, उनसे अनुरोध किया जाता है कि वे तेहरान स्थित भारतीय दूतावास से तुरंत संपर्क करें और अपनी लोकेशन और मोबाइल नंबर दें।' दूतावास ने भारतीयों से अपने +989010144557, +989128109115, +989128109109 पर संपर्क करने के लिए कहा है।

End of Feed