बेंगलुरु,अहमदाबाद में खुलेंगे 2 नए अमेरिकी कॉन्सुलेट, प्रवासी भारतीयों से बोले PM मोदी

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jun 24, 2023, 06:54 AM IST

PM Modi US Visit : वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारी संख्या में जुटे प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका के दो और दूतावास बेंगलुरु और अहमदाबाद में खुलेंगे। इसके अलावा अब H1B वीजा का नवीनीकरण अमेरिका में ही किया जा सकेगा।

PM Modi US Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के अपने राजकीय दौरे के अंतिम चरण में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया है। वाशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग में भारी संख्या में जुटे प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि अमेरिका के दो और दूतावास बेंगलुरु और अहमदाबाद में खुलेंगे। इसके अलावा अब H1B वीजा का नवीनीकरण अमेरिका में ही किया जा सकेगा।

PM Modi US Visit

वाशिंगटन में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते पीएम मोदी।

पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा भारत-पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'आज आप ये भी देखकर गर्व से भरे हुए हैं कि कैसे भारत का सामर्थ्य आज पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है। आज भारत दुनिया के उन देशों में से एक है जहां अर्थव्यवस्था इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है। आज पूरी दुनिया की नजर भारत पर है। उन्होंने कहा कि आपकी जरूरतों को देखते हुए भारत इस साल सिएटल में एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहा है।'

End of Feed