American Singer Mary Millben: अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनकी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए शानदार जीत हासिल कर रही है। ताजा रुझानों के अनुसार, 243 सीटों वाले इस चुनाव में गठबंधन की सीटों की संख्या 200 के पार पहुंच गई है।
अमेरिकी सिंगर ने बिहार में NDA की भारी जीत पर राहुल गांधी व कांग्रेस पर साधा निशाना
आखिर सिंगर का कांग्रेस पर हमले का क्या मतलब?
दरअसल, मिलबेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुखर प्रशंसक रही हैं। उन्होंने X पर एक पोस्ट में कांग्रेस समर्थकों पर आरोप लगाया कि जब उनके द्वारा भाजपा का समर्थन किया गया तो उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। कांग्रेस के समर्थकों द्वारा उन्हें ट्रोल किया गया था। अब जहां बिहार चुनाव में कांग्रेस और राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन को चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ रहा है।
मिलबेन ने X पर एक पोस्ट में लिखा, 'प्रिय राहुल गांधी, कांग्रेस और सभी 'Gandhi Goons' जो कई हफ्ते पहले X पर मुझे ट्रोल कर रहे थे और अब मेरे दोस्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की बिहार चुनाव में जीत को देख रहे हैं।' बता दें कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बिहार चुनावों में एक नया मील का पत्थर स्थापित करने की ओर अग्रसर है।
2010 के बाद फिर वो समय
NDA जिसने 2010 के चुनावों में 206 सीटें हासिल की थीं, एक बार फिर उसी आंकड़े को छूने के लिए तैयार है। वर्तमान में NDA 208 सीटों पर आगे चल रही है। इसमें भाजपा 96, जेडीयू 84, एलजेपी 19, हम 5 और आरएलएम 4 सीटों पर आगे है। इस बीच, चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, महागठबंधन कुल 28 सीटों पर आगे है। इसमें राजद 28 सीटों पर, कांग्रेस 2 पर व अन्य पार्टी हैं। लगभग दो दशकों से राज्य पर शासन कर रहे नीतीश कुमार के लिए जनता का विश्वास एक बार फिर दिखा है।
