अमेरिका और ईरान के बीच खत्म हो जाएगा युद्ध? वॉशिंगटन ने भेजा नया प्रस्ताव; तेहरान कर रहा मंथन

US Iran Conflict: अमेरिका ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव को समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान को नया युद्धविराम प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, अभी तक तेहरान ने इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन मंथन जारी है।

US Iran Conflict: अमेरिका ने पश्चिम एशिया में जारी तनाव को समाप्त करने के उद्देश्य से ईरान को नया युद्धविराम प्रस्ताव भेजा है। दोनों देशों के बीच पाकिस्तान मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और उसी के जरिए प्रस्ताव का आदान-प्रदान हो रहा है।

US Iran Talks

अमेरिका ने ईरान को भेजा नया प्रस्ताव (फोटो साभार: AI)

अल अरेबिया की रिपोर्ट के मुताबिक, तेहरान फिलहाल इस प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इस बीच, पाकिस्तान के सेना प्रमुख असीम मुनीर की ईरान यात्रा प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि असीम मुनीर ईरान को नए प्रस्ताव के लिए मनाने की कोशिश कर सकते हैं।

End of Feed