अमेरिका के कब्जे में हैं एलियन्स और उड़न तश्तरियां, पूर्व खुफिया अधिकारी के दावे से हडकंप

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 27, 2023, 08:45 AM IST

Aliens and UFO in Us Laboratory: अमेरिका के एक पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने चौंकाना वाला दावा किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी सरकार दूसरी दुनिया से आने वाले अंतरिक्ष यान (Alien Spacecraft) को पनाह दे रही है। उनके कब्जे में गैर-इंसानी शरीर हैं।

Aliens and UFO in Us Laboratory: इस धरती के बाहर जीवन है या नहीं? यह सवाल धरती के निर्माण से लेकर अब तक बना हुआ है। तमाम रिसर्च हुईं और अंतरिक्ष तक की यात्राएं भी, लेकिन सवाल जब का तस रहा। और एलियन और उड़न तश्तरियां एक रहस्य ही बनी रहीं। हालांकि, अब अमेरिका के एक पूर्व खुफिया अधिकारी डेविड ग्रुश ने चौंकाना वाला दावा किया है।

Aliens and UFO in Us Laboratory

उन्होंने कहा है कि अमेरिका के पास यूएफओ और एलियंश के शरीर हैं। उनके इस दावे से हड़कंप मच गया है। ग्रुश ने यह दावा वाशिंगटन में हाउस ओवरसाइट कमेटी के सामने सुनवाई के दौरान किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी सरकार के कब्जे में कई UFO गैर इंसानी शरीर हैं।

End of Feed