अमेरिका के कोलोराडो में चलती बस में अचानक बरसने लगीं गोलियां, एक पुलिस अधिकारी की मौत, हमलावर भी हुआ ढेर

अमेरिका के कोलोराडो में बस के अंदर हुई गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि 3 पुलिसकर्मियों और एक नागरिक समेत 4 लोग घायल हुए।

अमेरिका के कोलोराडो (America, Colorado) में गोलीबारी की एक घटना सामने आई है। यहां लेकवुड शहर में एक बस के अंदर अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए। गोलीबारी की चपेट में आने से एक आम नागरिक भी घायल हुआ है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, गोली चलाने वाला संदिग्ध भी मारा गया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बस के अंदर हुई गोलीबारी में पुलिस अधिकारी की मौत से स्थानीय पुलिस विभाग और प्रशासन में शोक का माहौल है।

Colorado Shooting

चलती बस में गोलीबारी की घटना से कोलाराडो में मचा हड़कंप (Times Now Navbharat)

बस के अंदर हुई गोलीबारी

मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना कोलोराडो के लेकवुड (Lakewood) शहर में हुई। यहां एक बस के अंदर गोलीबारी (Firing In Bus) की गई, जिसमें पुलिस अधिकारियों और एक आम नागरिक को गोलियां लगीं। घटना में एक पुलिस अधिकारी की जान चली गई, जबकि तीन अन्य अधिकारी घायल हो गए। इसके अलावा एक नागरिक भी गोलीबारी में घायल हुआ है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, इस गोलीबारी को अंजाम देने वाला संदिग्ध भी मारा गया है। हालांकि, अब तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि संदिग्ध की मौत किन परिस्थितियों में हुई।

End of Feed