Israel-US Ties: इजरायल में अमेरिकी राजदूत ने कहा कि अमेरिका ने इजरायल से ‘सहायता प्राप्त प्रस्थान उड़ानें’ शुरू कर दी हैं। सात अक्टूबर, 2023 को हमास के हमले के बाद पहली बार ऐसी उड़ान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस हमले ने गाजा में चल रहे युद्ध को जन्म दिया है।
अमेरिका ने इजरायल से स्वदेश वापसी की उड़ानें कीं शुरू (प्रतीकात्मक फोटो)
राजदूत माइक हुकाबी ने सोशल मीडिया पोस्ट में उड़ानों की घोषणा की, क्योंकि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिक और वैध स्थायी निवासी ताजा जानकारी पाने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। अमेरिका ने ईरान में अपने नागरिकों से कहा है कि यदि वे सुरक्षित महसूस करते हैं तभी अजरबैजान, आर्मेनिया या तुर्किये के रास्ते जाएं।
हूती विद्रोहियों की अमेरिका को चेतावनी
इससे पहले ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने धमकी दी कि अगर ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ इजरायल के सैन्य अभियान में शामिल हुआ तो वे लाल सागर में अमेरिकी जहाजों और युद्धपोतों पर हमले फिर से शुरू कर देंगे। शनिवार को यह धमकी हुती विद्रोहियों के सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी द्वारा पहले से रिकॉर्ड किए गए वीडियो बयान में आई।
