कहां हैं मोजतबा? अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे; पर नए सुप्रीम लीडर नहीं आए नजर

Iran Supreme Leader Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनके तीन बेटे शामिल हुए और उन्होंने अपने पिता के ताबूत के पास नमाज अदा की, लेकिन मोजतबा खामेनेई नजर नहीं आए।

Iran Supreme Leader Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में उनके तीन बेटे मुस्तफा, मेयसाम और मसूद खामेनेई शामिल हुए और उन्होंने अपने पिता के ताबूत के पास नमाज अदा की। हालांकि, ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नजर नहीं आए, जिससे उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर अटकलें तेज हो गईं।

Iran Supreme Leader Funeral

अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में तीन बेटे हुए शामिल

ईरानी सरकारी टीवी ने तेहरान स्थित से इमाम खोमैनी ग्रैंड मुसल्ला में ताबूतों के पीछे खड़े तीनों भाइयों की तस्वीरें प्रसारित कीं। इमाम खोमैनी ग्रैंड मुसल्ला एक धार्मिक परिसर है, जहां पर अंतिम संस्कार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

End of Feed