चीन के उप-राष्ट्रपति हान झेंग से मिले अजीत डोभाल, सीमा विवाद पर बातचीत से पहले द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया X पर जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति हान झेंग और NSA डोभाल के बीच हुई वार्ता दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुरूप सीमा पर शांति बनाए रखने और संबंधों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही।

Ajit Doval China Visit: भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने मंगलवार को बीजिंग में चीन के उपराष्ट्रपति हान झेंग (Han Zheng) से शिष्टाचार मुलाकात की। इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने भारत-चीन सीमा क्षेत्रों में शांति व स्थिरता बनाए रखने और आर्थिक, राजनीतिक तथा बहुपक्षीय मंचों पर द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने पर विस्तार से चर्चा की। अजीत डोभाल अपनी दो दिवसीय चीन यात्रा के तहत सोमवार को बीजिंग पहुंचे हैं। वे चीनी विदेश मंत्री वांग यी (Wang Yi) के साथ भारत-चीन सीमा प्रश्न पर विशेष प्रतिनिधियों (Special Representatives - SR) की 25वें दौर की उच्चस्तरीय बैठक में भाग ले रहे हैं।

Doval meets Han jheng

अजीत डोभाल ने की चीनी उपराष्ट्रपति से मुलाकात

द्विपक्षीय संबंधों को पटरी पर लाने पर जोर

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया X पर जानकारी दी कि उपराष्ट्रपति हान झेंग और NSA डोभाल के बीच हुई वार्ता दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुरूप सीमा पर शांति बनाए रखने और संबंधों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित रही। उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद, अजीत डोभाल और चीन के विदेश मंत्री वांग यी (जो सीमा वार्ता के लिए नामित विशेष प्रतिनिधि हैं) के बीच औपचारिक एसआर (SR) स्तर की वार्ता आयोजित होगी।

End of Feed