Xi Jinping News: भारत में आयोजित 18वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन में भाग लेने के बाद चीन वापस लौटे राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर सोशल मीडिया और कुछ अनौपचारिक मीडिया हलकों में हड़कंप मच गया है। चश्मदीदों और अज्ञात सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि बीजिंग एयरपोर्ट पहुंचते ही शी जिनपिंग को तुरंत एक सैन्य हेलीकॉप्टर द्वारा '301 मिलिट्री अस्पताल' (PLA General Hospital) ले जाया गया, जहां उन्हें आपातकालीन उपचार दिया जा रहा है।
सीडीपी नेता का दावा, शी जिनपिंग की तबियत बिगड़ी
चाइन डेमोक्रेसी पार्टी के चेयरमैन का एक्स पर पोस्ट
चाइन डेमोक्रेसी पार्टी (CDP) के चेयरमैन वांजुन शी (Wanjun Xie) ने एक्स पर लंबे पोस्ट में इसे लेकर पूरी जानकारी दी है। उन्हों लिखा- प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शी जिनपिंग के भारत से चीन लौटने के बाद, उनका विमान बीजिंग हवाई अड्डे पर उतरा और उन्हें विमान से उतारकर सैन्य हेलीकॉप्टर से ले जाया गया। इसके बाद उन्हें आपातकालीन उपचार के लिए तुरंत बीजिंग 301 अस्पताल ले जाया गया।
पहले, जब शी जिनपिंग विदेश से बीजिंग लौटते थे, तो हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में अधिकारी उनका स्वागत करते थे और उनके कार से झोंगनानहाई (Zhongnanhai) लौटने से पहले रास्ते की सड़कों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाता था। हालांकि, इस बार जब शी जिनपिंग बीजिंग हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो उनका स्वागत करने के लिए कोई बड़ी संख्या में अधिकारी नहीं थे, कोई स्वागत समारोह नहीं था, कोई भव्य काफिला नहीं था और न ही सड़कों को अस्थायी रूप से बंद किया गया था। इसके बजाय, उन्हें सीधे सैन्य हेलीकॉप्टर से ले जाया गया और आपातकालीन उपचार के लिए बीजिंग 301 अस्पताल ले जाया गया।
बीजिंग हवाई अड्डे पर शी जिनपिंग के आगमन के आसपास का दृश्य तीन बातें दर्शाता है: पहला, शी की हालत बेहद गंभीर है, जो तत्काल अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता है। दूसरा, बीजिंग अधिकारियों द्वारा हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में अधिकारियों और स्वागत कर्मियों को तैनात न करने का निर्णय शी की गंभीर बीमारी की खबर को सख्ती से नियंत्रित करने का प्रयास है। तीसरा, शी जिनपिंग की सुरक्षा का जिम्मा सेना ने ले लिया है, या वर्तमान में सेना के नियंत्रण में है।
नरेंद्र मोदी के डिनर प्रोग्राम में नहीं हुए शामिल
बता दें कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के पहले दिन व्यस्त कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं हुए। यह रात्रिभोज ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ-साथ शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले अन्य देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों के लिए आयोजित किया गया था। समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शी जिनपिंग ब्रिक्स देशों के नेताओं के लिए आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए। हालांकि, चीनी राष्ट्रपति के रात्रिभोज में शामिल नहीं होने की कोई आधिकारिक वजह सामने नहीं आई, लेकिन एक सूत्र के मुताबिक, शी जिनपिंग आराम करने के लिए अपने होटल लौट गए थे। कयास यह भी लगे थे कि उनकी तबियत ठीक नहीं थी और वह आराम करने होटल चले गए थे।
