कितने दिन टिकेगा पाक-अफगानिस्तान के बीच सीजफायर? तालिबान ने दी पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी

टोलो न्यूज ने हक्कानी नेटवर्क के हवाले से कहा है कि 'हमारे क्षेत्र की रक्षा हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। फिर भी, इसके बावजूद समझदारी का रास्ता खुला है। लेकिन अगर कोई आक्रमण करता है, तो हमने दुनिया के साम्राज्यों से लड़ाई लड़ी है, और हमारे लिए अपने क्षेत्र की रक्षा करना कोई कठिन बात नहीं।'

Pak-Afghanistan ceasefire: अफगानिस्तान और पाकिस्तान सीमा पर सीजफायर लागू रखने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों के बीच सुलह कराने के लिए इस्तांबुल में कई दौर की बैठके हुई हैं। इस सीजफायर के लिए दोनों को तैयार करने में तुर्किये और कतर ने मध्यस्थता की भूमिका निभाई है लेकिन दोनों देशों के तेवर देखने के बाद इस सीजफायर की प्रासंगिकता और उसके भविष्य पर सवाल उठ रहे हैं। तुर्किये के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि 'सभी पक्ष सीजफायर जारी रखने पर सहमत हुए हैं।'

taliban

सीजफायर पर सहमत हुए पाकिस्तान-अफगानिस्तान। तस्वीर-ANI

तालिबान ने PAK को दी कड़ी चेतावनी

इस बीच, तालिबान के कार्यवाहक गृह मंत्री खलीफा सिराजुद्दीन हक्कानी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वह अपने आंतरिक संघर्षों को अफगानिस्तान में 'निर्यात' न करे, यह कहते हुए कि ऐसे प्रयासों की 'कीमत पाकिस्तानियों को भारी पड़ेगी'। यह चेतावनी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) को लेकर दी गई, और इस्लामाबाद से कहा गया कि वह अपने मुद्दों का समाधान घरेलू स्तर पर करे और उन्हें अफगानिस्तान पर न थोपे।

End of Feed