अफगानी हमलों से दहला बदहाल PAK, जद में इस्लामाबाद भी; 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, 27 से ज्यादा घायल

Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। अफगानिस्तान ने बीते दिनों पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई शुरू की। इस बीच, पाकिस्तान ने खुद नुकसान की बात स्वीकारी है और कहा कि उनके 12 सैनिक मारे गए हैं।

Afghanistan Pakistan Conflict: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर भारी तबाही मचाई। साथ ही अफगानिस्तान ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान के किसी भी हमले का करारा जवाब दिया जाएगा। तालिबान के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने शुक्रवार को दावा किया कि अफगान एयर फोर्स ने इस्लामाबाद, नौशेरा, जमरूद और एबटाबाद में पाकिस्तानी मिलिट्री ठिकानों पर जबरदस्त एयरस्ट्राइक कर उसका तगड़ा नुकसान पहुंचाया है।

Afghanistan Pakistan Conflict

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच संघर्ष जारी

अफगान की जद में इस्लामाबाद

हमदुल्ला फितरत ने एक पोस्ट में कहा, ''मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डिफेंस की एयर फोर्स ने शुक्रवार सुबह करीब 11:00 बजे पाकिस्तान के इस्लामाबाद में फैजाबाद शहर के पास एक मिलिट्री कैंप, नौशेरा में एक आर्मी कैंटोनमेंट, जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद पर एयरस्ट्राइक की।"

End of Feed