9/11 हमला: वो दिन जब आतंकी हमले से दहल गया था अमेरिका, ताश के पत्तों की तरह ढह गया था ट्विन टावर

11 सितंबर, 2001 को आतंकवादी समूह अल-कायदा के आत्मघाती अपहरणकर्ताओं ने अमेरिका के प्रमुख जगहों को निशाना बनाकर किए गए चार हमलों से अमेरिका को दहला दिया था।

9/11 Attack: आज से 24 साल पहले 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में एक ऐसा आतंकी हमला हुआ था जो इससे पहले कभी देखा या सुना नहीं गया था। अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस हमले से दहल उठी थी। इन हमलों ने इतिहास की दिशा बदल दी थी। 11 सितंबर, 2001 को आतंकवादी समूह अल-कायदा के आत्मघाती अपहरणकर्ताओं ने अमेरिका के प्रमुख जगहों को निशाना बनाकर किए गए चार हमलों से अमेरिका को दहला दिया था।

9/11 attack

11 सितंबर 2011 को हुआ था अमेरिका पर भीषण आतंकी हमला (AP)

11 सितंबर 2001 हमला

दो विमान अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 11 और यूनाइटेड एयरलाइंस की उड़ान 175, न्यूयॉर्क शहर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के उत्तरी और दक्षिणी टावरों से 17 मिनट के अंतराल पर टकराए। इन टक्करों से टावरों में आग लग गई, जिससे ऊपरी मंजिलों पर लोग फंस गए और पूरी शहर धुएं के गुबार से ढक गया। दो घंटे के भीतर दोनों टावर ढह गए। एक तीसरा विमान, अमेरिकन एयरलाइंस की उड़ान 77, वाशिंगटन, डीसी के पास अमेरिकी सेना के मुख्यालय पेंटागन से टकराया।

End of Feed