9/11 की 'डस्ट लेडी': एक तस्वीर ने बदल दी जिंदगी, 10 साल तक डर के साये में जीने को हुईं मजबूर

अमेरिकी लोग 11 सितंबर 2001 को हुए भीषण आतंकी हमलों की 24वीं बरसी मना रहे हैं और इन हमलों में मारे गए लोगों की याद में श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की जा रही हैं। इस हमले से जुड़ी कई यादें और दुखद कहानियां है। एक महिला धमाकों के धुओं के बीच फंस जाती है। हमले में वह बाल बाल बच जाती है लेकिन उसकी जिंदगी कई मायनों में बदल जाती है। पढ़िए डस्ट लेडी के नाम से चर्चित इस महिला की दुखद कहानी...।

9/11 attack survivor story: अमेरिका की वो भयावह दास्तान जिसकी कल्पना दुनिया में किसी ने भी नहीं की थी। ट्विन टावर पर आतंकी हमले का वो दुखद मंजर आजतक दुनिया नहीं भूला पाई है। इसी हमले के बाद कई कहानियां और तस्वीरें वायरल हुई। इसी में एक थी डस्ट लेडी की कहानी। डस्ट लेडी की वायरल तस्वीर के पीछे एक ऐसी महिला थी जिसने उस दिन ( 9/11) के आघात के साथ अपने जीवन का बाकी हिस्सा बिताया।

dustry lady

9/11 हमले में बची एक महिला की दर्दनाक कहानी (PHOTO- TWITTER)

11 सितंबर, 2001 की सुबह, न्यूयॉर्क शहर में जीवन हमेशा के लिए बदल गया। यह दिन अमेरिकी इतिहास के सबसे अंधेरे दिनों में से शुमार किया जाता है जब हाईजैक किए गए विमानों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स को निशाना बनाया। विमान आतंकियों के कब्जे में थे और उन्होंने अमेरिका पर कहर बरपा दिया। टावर्स जलने लगे और बाद में ढह गए। लोअर मैनहट्टन की सड़कों पर धूल, मलबा, और हजारों लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हुए देखे गए।

End of Feed