युद्ध के साये के बीच कांपी ईरान की धरती, तेहरान में आया 4.6 तीव्रता का भूकंप

भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था और तेहरान और माजंदरान प्रांतों के सीमावर्ती क्षेत्र में भी इसके झटके महसूस किए गए। तत्काल किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Earthquake strikes Tehran: ईरान के सरकारी मीडिया ने देश के भूकंप विज्ञान केंद्र के हवाले से बताया कि मंगलवार को ईरान की राजधानी तेहरान में 4.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था और तेहरान और माजंदरान प्रांतों के सीमावर्ती क्षेत्र में भी इसके झटके महसूस किए गए। तत्काल किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर नहीं है।

Tehran

तेहरान में भूकंप

भूकंप के बाद तेहरान, माजंदरान, कोम और अल्बोर्ज प्रांतों में रेड क्रिसेंट की टीमों को अलर्ट पर रखा गया। ईरान के सरकारी प्रसारक आईआरआईबी ने बताया कि भूकंप के एक घंटे बाद तक किसी के घायल होने या बड़े आर्थिक नुकसान की कोई खबर नहीं है। आईआरआईबी के अनुसार, मंगलवार रात आए भूकंप के बाद तेहरान प्रांत में भूकंप के केंद्र के पास स्थित बूमेहन शहर की सड़कों पर लोग जमा हो गए। इससे पहले, 3 मार्च को दक्षिणी ईरान के गेराश क्षेत्र में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।

End of Feed