पाकिस्तान में 50 आतंकियों ने पुलिस चौकी को घेरा, चलाईं अंधाधुंध गोलियां; जवाबी कार्रवाई में 3 आतंकी ढेर

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में लगभग 50 आतंकवादियों के एक समूह ने पुलिस चौकी पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और तीन आतंकवादी भी मारे गए। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा की और शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दी।

Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान के अशांत प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में लगभग 50 आतंकवादियों के एक समूह ने पुलिस चौकी पर घात लगाकर हमला कर दिया जिसमें एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और तीन आतंकवादी भी मारे गए। पुलिस ने बताया कि भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने शनिवार देर रात बन्नू जिले में फतेह खेल पुलिस चौकी पर हमला किया।

Pakistan Terror Attack

पाकिस्तान में 50 आतंकियों ने पुलिस चौकी को घेरा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

एक पुलिसकर्मी की मौत, दो अन्य घायल

बन्नू के पुलिस उप महानिरीक्षक के अनुसार, 40 से 50 आतंकवादियों के एक समूह ने चौकी पर हमला किया था। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई तथा तीन हमलावर भी मारे गए, जबकि बाकी फरार हो गए। हमले में पुलिस के दो कांस्टेबल भी घायल हुए। गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की निंदा की और शहीद पुलिसकर्मी को श्रद्धांजलि दी। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की ज़िम्मेदारी नहीं ली है।

End of Feed