अमेरिका के ओहियो में बेबी शावर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत और 1 घायल; संदिग्ध हिरासत में

अधिकारियों ने मृतकों में से दो की पहचान 17 वर्षीय लीसिया इंग्लैंड र 45 वर्षीय जेसन टाउनसेंड के रूप में की है। पुलिस ने बताया कि मृतक जेसन टाउनसेंड उस महिला के पिता थे, जिसके लिए यह बेबी शावर कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

shooting at Ohio baby shower- अमेरिका के ओहियो राज्य में एक बेबी शावर (गोद भराई) कार्यक्रम के दौरान हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर इसे आपसी घरेलू विवाद से जुड़ा मामला बताया है। पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, यह घटना शनिवार शाम को क्लीवलैंड शहर से लगभग 16 किलोमीटर (10 मील) दक्षिण में स्थित पारमा (Parma) के 'पेंडोरा मैजिकल इवेंट्स वेन्यू' (Pandora’s Magical Events Venue) में हुई। कार्यक्रम के दौरान अचानक विवाद बढ़ गया और गोलीबारी शुरू हो गई।

US shooting

अमेरिका के ओहियो में गोलीबारी (फाइल फोटो)

एक संदिग्ध हमलावर की भी मौत, दूसरा हिरासत में

पीटीआई के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता स्कॉट ट्रैक्सलर ने बताया कि गोलीबारी करने वाले संदिग्धों में से एक 29 वर्षीय युवक को घटनास्थल से हिरासत में ले लिया गया है, हालांकि उस पर तत्काल कोई आरोप तय नहीं किया गया है। जासूस इस बात की जांच कर रहे हैं कि हिरासत में लिया गया युवक हमलावर था या उसने आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) में गोली चलाई थी। पुलिस के मुताबिक, इस गोलीबारी में शामिल एक दूसरा 19 वर्षीय संदिग्ध हमलावर उन तीन लोगों में शामिल है, जिनकी इस घटना में मौत हुई है।

End of Feed