मोजाम्बिक में बड़ा हादसा, नाव पलटने से तीन भारतीयों की मौत; परिवार के संपर्क में हाई कमीशन, 14 नागरिक थे सवार

Mozambique Boat Mishap: मोजाम्बिक में एक नाव दुर्घटना में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया, जबकि पांच अन्य को बचा लिया गया। हाई मिशन ने कहा कि वह दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है।

Mozambique Boat Mishap: मोजाम्बिक में एक नाव दुर्घटना में तीन भारतीय नागरिकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया, जबकि पांच अन्य को बचा लिया गया। भारतीय उच्चायोग ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह दुर्घटना बृहस्पतिवार को हुई। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, भारतीय मिशन ने बेरा बंदरगाह के पास हुई नाव दुर्घटना में "तीन भारतीय नागरिकों सहित सभी लोगों की मृत्यु पर गहरी संवेदना" व्यक्त की।

Boat Capsizes

मोजाम्बिक में पलटी नाव (प्रतीकात्मक तस्वीर साभार: iStock)

परिवार के संपर्क में उच्चायोग

मिशन ने कहा कि वह दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के संपर्क में है और उन्हें हरसंभव सहायता प्रदान कर रहा है। उच्चायोग ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि मिशन के एक कांसुलर अधिकारी ने उस भारतीय नागरिक से मुलाकात की, जो दुर्घटना में बच गया था और अस्पताल में भर्ती है। उसने कहा, ‘‘पांच अन्य भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है।’’

End of Feed