Nobel Prize 2022 in Economics: अर्थशास्त्र में इस साल के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को चुना गया है। उन्हें ‘‘बैंकों और वित्तीय संकट पर शोध’ के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। स्टॉकहोम में रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज में नोबेल समिति ने सोमवार को बेन एस बर्नान्के (Ben S Bernanke), डगलस डब्ल्यू डायमंड (Douglas W Diamond) और फिलिप एच डायबविग (Philip H Dybvig) को अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की।
अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों को बैंकों पर उनके काम के लिए मिला नोबेल पुरस्कार।
3 अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला नोबेल पुरस्कार
BREAKING NEWS: The Royal Swedish Academy of Sciences has decided to award the 2022 Sveriges Riksbank Prize in Econ… t.co/rMJVdyKK0i
— ANI (@ANI) Oct 10, 2022
बैंकों-आर्थिक संकट पर रिसर्च के लिए मिला नोबेल पुरस्कार
इस पुरस्कार के तहत एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर (लगभग नौ लाख अमेरिकी डॉलर) का नकद पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार 10 दिसंबर को प्रदान किया जाएगा। अन्य नोबेल पुरस्कारों के विपरीत, अर्थशास्त्र के पुरस्कार का उल्लेख अल्फ्रेड नोबेल की 1895 की वसीयत में नहीं था, बल्कि इस पुरस्कार की शुरुआत उनकी स्मृति में स्वीडन के केंद्रीय बैंक ने की थी। पहला विजेता 1969 में चुना गया था।
The work for which Ben Bernanke, Douglas Diamond and Philip Dybvig are being recognised has been crucial to subsequ… t.co/pY0cSmib27
— ANI (@ANI) Oct 10, 2022
पिछले साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार डेविड कार्ड तथा जोशुआ एंग्रिस्ट और गुइडो इंबेन्स को दिया गया था। कार्ड को यह पुरस्कार न्यूनतम मजदूरी, आव्रजन और शिक्षा कैसे श्रम बाजार को प्रभावित करती है, इस संबंध में शोध के लिए दिया गया। एंग्रिस्ट और इंबेन्स को पुरस्कार उन विषयों पर अध्ययन के लिए दिया गया, जो पारंपरिक वैज्ञानिक तरीकों से स्पष्ट नहीं होते हैं।
