पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट समर्थित आतंकियों का कहर, भीषण हमले में 25 लोगों की मौत

‘कन्वेंशन फॉर द रिस्पेक्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स’ के अध्यक्ष क्रिस्टोफ मुन्यांदेरू ने कहा, यह त्रासदी सुबह करीब चार बजे हुई और इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। एडीएफ का यह हमला वास्तव में एक नरसंहार है।

पूर्वी कांगो में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से जुड़े एक समूह के हमले में रविवार तड़के कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। इतूरी प्रांत में स्थित एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी दी। समूह ने बताया कि ‘एलाइड डेमोक्रेटिक फोर्स’ (एडीएफ) के हमले में मारे गए लोगों में 15 पुरुष शामिल हैं, जिन्हें एक घर में जिंदा जला दिया गया और सात लोगों को इतूरी प्रांत के इरूमू क्षेत्र में अपाकुलु गांव में गोली मार दी गई। इसके अलावा तीन अन्य लोग वलेसे वोंकुटु प्रशासनिक क्षेत्र में मारे गए।

Congo

कांगो में आतंकी हमले में 25 लोगों की मौत (File photo)

सुबह करीब 4 बजे हुआ हमला

‘कन्वेंशन फॉर द रिस्पेक्ट ऑफ ह्यूमन राइट्स’ के अध्यक्ष क्रिस्टोफ मुन्यांदेरू ने कहा, यह त्रासदी सुबह करीब चार बजे हुई और इसमें कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। एडीएफ का यह हमला वास्तव में एक नरसंहार है। इस संबंध में एडीएफ की ओर से तत्काल कोई बयान नहीं आया। कांगो के पूर्वी क्षेत्र में हाल के महीनों में एडीएफ और रवांडा समर्थित एम23 विद्रोही समूह सहित सशस्त्र समूहों के कई हमले हुए हैं।

End of Feed