श्रीलंका में 18 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार, अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप

World News: श्रीलंका में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार हुए हैं, श्रीलंकाई नौसेना ने ये कार्रवाई की है। नौसेना का आरोप है कि ये मछुआरे उनके जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। एक मीडिया रिपोर्ट में इस कार्रवाई के बारे में जानकारी साझा की गई है।

India-Sri Lanka: श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली उनकी तीन नौकाओं को जब्त कर लिया है। मीडिया की एक रिपोर्ट में रविवार को यह जानकारी दी गयी। समाचार पोर्टल 'द न्यूज फर्स्ट' की रिपोर्ट के अनुसार मछुआरों को शनिवार रात चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान डेल्फ्ट द्वीप के पास उत्तरी सागर से गिरफ्तार किया गया।

India Sri Lanka fishermen Controversy

सांकेतिक तस्वीर।

गिरफ्तार हुए मछुआरों के साथ अब क्या होगा?

श्रीलंका की नौसेना के प्रवक्ता कैप्टन गायन विक्रमसूर्या ने कहा कि गिरफ्तार मछुआरों को आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए कांकेसंतुरई बंदरगाह ले जाया जाएगा। पिछले सप्ताह, चार भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था और श्रीलंकाई नौसेना ने द्वीपीय देश के जलक्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में उनके ट्रॉलर (मछली पकड़ने में इस्तेमाल की जाने वाली नौका) को जब्त कर लिया था।

End of Feed