Myanmar: म्यांमा में हुए हवाई हमले में बच्चों समेत 17 लोगों की मौत!, दावे को सरकार ने किया खारिज

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 8, 2024, 07:41 AM IST

Myanmar Air Strike: मानवाधिकार समूह ने बताया कि भारतीय सीमा के ठीक दक्षिण में सागांग क्षेत्र के कानन गांव में सुबह हुए हवाई हमले में लगभग 20 लोग घायल भी हुए हैं।

Myanmar Air Strike News: म्यांमा के उत्तर-पश्चिम हिस्से में एक गांव पर सेना के हवाई हमलों में नौ बच्चों समेत कम से कम 17 नागरिकों की मौत हो गई। एक मानवाधिकार समूह ने यह जानकारी दी।उसने बताया कि भारतीय सीमा के ठीक दक्षिण में सागांग क्षेत्र के कानन गांव में सुबह हुए हवाई हमले में लगभग 20 लोग घायल भी हुए हैं।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो, हमला सेना ने किया है लेकिन सैन्य सरकार ने हमले की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है वहीं सरकार का कहना है कि यह एक मीडिया एजेंसी द्वारा फैलाई गई एक गलत न्यूज है।

End of Feed