14 साल की एक्टिविस्ट फराह बलूच ने नवरात्रि पर भारतीयों को दी शुभकामनाएं, कहा- अगली बार हिंगलाज माता मंदिर में मनाएंगे उत्सव

फराह बलूच ने भारत के लोगों और नेतृत्व से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की आवाज बलूच जनता के लिए बहुत मायने रखती है।

Farah Baloch- 14 वर्षीय बलूच मानवाधिकार कार्यकर्ता फराह बलूच ने नवरात्रि के अवसर पर भारत के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर भारतीयों से अपील की है कि वे बलूचिस्तान के लोगों की आजादी के संघर्ष और वहां हो रहे मानवाधिकार उल्लंघनों को न भूलें। फराह बलूच ने भारत के लोगों और नेतृत्व से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की आवाज बलूच जनता के लिए बहुत मायने रखती है।

Farah baloch

फराह बलोच ने दी नवरात्रि की बधाई

मां हिंगलाज देवी का स्मरण

फराह ने बलूचिस्तान स्थित ऐतिहासिक शक्तिपीठ हिंगलाज माता मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि वे आशा करती हैं कि एक दिन "स्वतंत्र बलूचिस्तान" में सभी लोग पूरी आजादी और भक्ति के साथ इस पावन स्थल पर नवरात्रि का उत्सव मना सकेंगे।

End of Feed