Pakistan Mass Death: पाकिस्तान में दोहराया गया दिल्ली वाला बुराड़ी कांड! एक ही परिवार की घर में मिलीं 11 डेड बॉडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2024, 04:55 PM IST

Mass Death in Pakistan: पाकिस्तान में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, एक ही घर में एक ही परिवार के 11 सदस्यों के शव मिलने से सनसनी फैल गई, मामले की जांच की जा रही है।

Mass Death in Pakistan: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में बच्चों और महिलाओं समेत एक परिवार के 11 सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी, पुलिस के अनुसार, शव खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लक्की मरवत जिले के तख्ती ख़ेल शहर में स्थित एक घर में मिले।पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घटना से संबंधित सबूत इकट्ठा करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।

परिवार के मृत सदस्यों में दो भाई, उनके बच्चे और उनके घर आया एक मेहमान शामिल हैं बताते हैं कि इस घटना की जानकारी परिवार के सदस्य के घर आने के बाद लगी।

End of Feed