पाकिस्तान में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा, धड़ल्ले से हो रहा अवैध निर्माण

  • Agency by: Agency
  • Updated May 22, 2025, 03:56 PM IST

पाकिस्तान में हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ‘दरावर इत्तेहाद पाकिस्तान’ के प्रमुख शिव काच्छी ने कहा कि मंदिर एक सदी से अधिक पुराना है लेकिन दबंगों ने इस पर कब्जा कर लिया है...

Pakistan Hindu temple: पाकिस्तान में सिंध प्रांत के टांडो जाम कस्बे के पास जिस जमीन पर 100 साल पुराना शिव मंदिर है, उस पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है और उसके आसपास निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। हिंदू समुदाय के एक प्रतिनिधि ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पाकिस्तान में हिंदू समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले संगठन ‘दरावर इत्तेहाद पाकिस्तान’ के प्रमुख शिव काच्छी ने कहा कि मंदिर एक सदी से अधिक पुराना है लेकिन दबंगों ने इस पर कब्जा कर लिया है और मंदिर के आसपास की भूमि पर अवैध निर्माण शुरू कर दिया है। साथ ही शिव मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग और प्रवेश को बाधित किया है।

HIndu temple pakistan

पाकिस्तान में हिंदू मंदिर की जमीन पर कब्जा (AI तस्वीर)

सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया

काच्छी ने सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी करके घटना की जानकारी दी। काच्छी ने कहा कि शिव मंदिर के कामकाज और मंदिर के आसपास लगभग चार एकड़ जमीन की देखरेख का जिम्मा एक समिति के पास था। यह स्थान कराची से लगभग 185 किलोमीटर दूर टांडो जाम कस्बे के पास मूसा खटियन गांव में है। उन्होंने कहा कि मंदिर के ऐतिहासिक महत्व के कारण सिंध विरासत विभाग की एक टीम ने पिछले वर्ष इसका जीर्णोद्वार किया था।

End of Feed