सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो (Video) वायरल होते रहते हैं, जिन पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। हाल में एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त फिर सामने आया है। जिसे देखने के बाद लोगों को अपनी आखों पर यकीन नहीं हो रहा है। यह वायरल वीडियो एक चिड़िया घर का है। जहां एक शेर के बाड़े में हाथ डालकर दो लोग उसकी तस्वीर लेने की कोशिश रहे हैं लेकिन शेर उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय उन्हें बाड़े से हाथ बाहर रखने के लिए चेता रहा है।
शेर ने पिंजरे में हाथ डालने पर पर्यटकों को चेताया (X/@KoruturkBey)
चिड़ियाघर से शेर के बाड़े का Video हुआ वायरल
यह वायरल वीडियो (Viral Video) @KoruturkBey नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शेर लोहे की जाली के अंदर खड़ा है। बाहर कुछ युवक खड़े होकर उसका वीडियो बना रहे होते हैं। उनमें से एक युवक अपना हाथ जाली के अंदर डाल देता है, ताकि वह शेर के करीब से वीडियो बना सके। तभी शेर धीरे-धीरे उसकी तरफ आता है और अपने बड़े पंजों से उसके हाथ पिंजरे से बाहर धकेलते हुए अपना हाथ बाहर निकालने के लिए इशारा करता है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:
शेर ने बिना कुछ किए पर्यटकों को चेताया
हैरानी की बात यह रही कि इस दौरान शेर बिल्कुल भी गुस्से में नहीं दिखा। वह बहुत ही शांत तरीके से उस युवक को समझा रहा है कि “दूर रहो, यह सुरक्षित नहीं है।” युवक भी थोड़ा घबरा जाता है और धीरे से अपना हाथ पीछे खींच लेता है। इस पूरे पल को देखकर ऐसा लगता है जैसे शेर किसी गार्ड की उन पर्यटकों को नियम समझा रहा हो।
वीडियो पर लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स
इस वीडियो पर तमाम लोगों के कमेंट्स भी सामने आए हैं। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह शेर नहीं, चिड़ियाघर का सिक्योरिटी गार्ड है। वहीं, दूसरे ने लिखा, "शेर की यह नाजुक चेतावनी है। वह उन्हें बता रहा है कि अगली बार सीधे एक्शन होगा।” तीसरे ने लिखा, “शेर उनलोगों को यह समझा रहा है कि फोन अंदर मत डालो, वरना खतरा हो सकता है।”
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
