गजब का सिस्टम! चालान कटा यूपी में और लोकेशन समंदर के बीच, GPS के इस 'गोलमाल' देख दंग रह गए लोग

Ajab Gajab: यमुना एक्सप्रेसवे पर 100 km/h की तय सीमा के मुकाबले मात्र 101 km/h की रफ्तार से गाड़ी चलाने पर एक गाड़ी मालिक का 2,000 रुपए का ई-चालान कट गया। हैरानी की बात यह रही कि चालान रसीद में कार की जीपीएस लोकेशन उत्तर प्रदेश के बजाय अटलांटिक महासागर के बीचो-बीच 'नल आइलैंड' (0°N, 0°E) दर्ज की गई।

Ajab Gajab: भारत में डिजिटल ट्रैफिक मॉनिटरिंग यानी ई-चालान सिस्टम ने यातायात नियमों का पालन कराने में काफी मदद की है, लेकिन कई बार इस सिस्टम की तकनीकी खामियां वाहन मालिकों के लिए सिरदर्द और सोशल मीडिया के लिए मीम मटेरियल बन जाती हैं। ऐसा ही एक बेहद मजेदार और हैरान करने वाला मामला यमुना एक्सप्रेसवे से सामने आया है, जहां एक महिंद्रा थार मालिक को महज 1 किमी/घंटा की अतिरिक्त रफ्तार के लिए 2,000 रुपए का जुर्माना थमा दिया गया-वो भी ऐसी लोकेशन पर, जहां कार का पहुंचना नामुमकिन है।

Ajab Gajab

चालान के चक्कर में हो गया खेल (तस्वीर साभार-@anujitshivam)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @anujitshivam नाम के यूजर ने अपने साथ हुई इस अजीबोगरीब घटना को साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गई। अनुजित ने चालान की जानकारी शेयर करते हुए लिखा कि यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर के दौरान उनका 2,000 रुपए का ओवरस्पीडिंग चालान काटा गया। पोस्ट के मुताबिक-तय गति सीमा : 100 km/h, दर्ज की गई रफ्तार: 101 km/h, अंतर: मात्र 1 km/h। लेकिन, इस पूरे मामले में सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब अनुजित ने चालान की डिटेल्स में दर्ज जीपीएस कोऑर्डिनेट्स पर गौर किया। स्पीड गन ने उनकी गाड़ी की लोकेशन 0°N, 0°E दर्ज की थी। भूगोल के हिसाब से यह कोऑर्डिनेट धरती पर किसी सड़क का नहीं, बल्कि पश्चिमी अफ्रीका के तट से दूर अटलांटिक महासागर के बीचो-बीच स्थित एक काल्पनिक बिंदु है, जिसे दुनिया भर में 'नल आइलैंड' के नाम से जाना जाता है। देखें पोस्ट...

End of Feed