Viral Video: सच ही कहा गया है कि जिसके साथ भगवान होता है, उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। फिर चाहे उस शख्स का कितना खतरनाक एक्सीडेंट क्यों न हो जाए। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाइक सवार का कार के साथ खतरनाक एक्सीडेंट होता है। इतने खतरनाक एक्सीडेंट के बाद भी बाइक सवार जितने मजे से बचता है, उसने लोगों को हैरान कर दिया है। आप देख सकते हैं कि बाइक सवार युवक सीधा कार पर ही लैंड हो जाता है।
बाइक का एक्सीडेंट (ट्विटर)
बाइक सवार की कूल लैंडिंग
वीडियो ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो की शुरुआत एक सड़क पर आ रही कार से होती है। आप देख सकते हैं कि लाल रंग की कार फुल स्पीड में सड़क से आ रही होती है। इसी बीच कैमरे में एक बाइक कैद होती है। बाइक सवार भी फुल स्पीड में नजर आता है। वह चौराहे के दूसरी साइड से आता है। जैसे ही दोनों चौराहे पर पहुंचते हैं, उनमें एक जोरदार टक्कर होती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टक्कर के बाद बाइक सवार शख्स उछलकर कार के ऊपर पहुंच जाता है। देखें वीडियो-
Cool landing! 🤣 t.co/ulxmyIIIzW
— ANI (@ANI) Dec 2, 2022
वीडियो देखकर पहली नजर में लगता है कि बाइक सवार को जोरदार चोट लगेगी। हालांकि, ऐसा कुछ नहीं होता है। बाइक सवार उछलकर कार के ऊपर पहुंच जाता है और कार सवार झटके में कार रोक देता है। इसके बाद बाइक सवार आराम से उस पर बैठ कर नीचे उतर जाता है। यह दृश्य देखने में बहुत ही मजेदार है। इस दृश्य को देखकर लोगों ने बाइक सवार को किस्मत का धनी तो कहा ही। इसके साथ ही यह भी कहा कि उन्होंने इतनी कूल लैंडिंग पहले कभी नहीं देखी है। वीडियो को @TheFigen_ नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।
