Video: दुनिया का सबसे 'अनोखा' हेयर स्टाइल, जिसने देखा हंसी नहीं रोक पाया

  • Authored by: Ikramuddin
  • Updated May 1, 2024, 01:22 PM IST

Viral Video: इसमें देखेंगे कि शख्स ने ऐसा हेयर स्टाइल कराया कि देखकर शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। मगर फ्रेम में फिर जो कुछ नजर आया बार-बार देखेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • नहीं देखा होगा ऐसा हेयर स्टाइल
  • देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे
  • आते ही छा गया ये मजेदार वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया के जमाने में कुछ लोग ऐसे हैं जो किसी भी तरह खुद को मशहूर बनाना चाहते हैं। फिर चाहे इसके लिए उन्हें कितनी भी ऊटपटांग हरकत क्यों ना करनी पड़ी जाए। मगर कभी-कभी सचमुच ऐसा कुछ कर बैठते हैं कि तुरंत हंसी छूट जाती है। अभी ठीक वैसा ही एक वीडियो हर तरफ छाया हुआ है। इसमें एक शख्स ने मशहूर होने के लिए ऐसा हेयर स्टाइल बनवाया जो दुनिया में शायद ही पहले कभी देखा गया होगा। शख्स का हेयर स्टाइल इतना मजेदार भी है कि देखते ही हंसी छूट जाती है। इसका वीडियो भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शख्स ने कराया अनोखा हेयर स्टाइल

शुरुआत से वीडियो देखने पर मालूम होता है कि शख्स यूनिक हेयर स्टाइल कराने मेन्स पार्लर में पहुंचा। यहां वो अनोखा हेयर स्टाइल कराने की बात दोहराता है। फिर क्या था हेयर स्टाइलिस्ट ने उसकी बात सुनी और तुरंत अपने काम में जुट गया। वो बड़ी मेहनत से उसकी कटिंग करता है और जबरदस्त हेयर कट देता है। उसका हेयर स्टाइल देखकर किसी का भी दिमाग चकरा जाएगा। हालांकि बाद में हंसी भी बहुत आती है। दरअसल शख्स का ऐसा हेयर स्टाइल किया गया कि उसके सिर में पूरी कोल्ड ड्रिंक उड़ेल दी। मजेदार है कि सिर से एक बूंद भी ये बाहर नहीं निकलती है। फ्रेम में फिर जो दिखाई दिया हसंते ही चले जाएंगे।

End of Feed