World Highest Railway Station: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन, यहां यात्रियों को ट्रेन से उतरना है सख्त मना

World Highest Railway Station: तांगगुला रेलवे स्टेशन दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन है, जो तिब्बत में 5,068 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह स्टेशन मुख्य रूप से तकनीकी उपयोग के लिए बनाया गया है।

World Highest Railway Station: दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन Tanggula Railway Station है, जो चीन के Tibet Autonomous Region में स्थित है। यह स्टेशन मशहूर Qinghai-Tibet Railway लाइन पर बना है। इसकी ऊंचाई समुद्र तल से करीब 5,068 मीटर (16,627 फीट) है, जो इसे दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन (dunia ka sabse ooncha railway station) बनाती है। यह स्टेशन 1 जुलाई 2006 को शुरू किया गया था। लेकिन खास बात यह है कि यह आम यात्रियों के लिए सामान्य स्टेशन की तरह इस्तेमाल नहीं होता। यहां कोई स्टाफ नहीं होता, न ही टिकट काउंटर या अन्य सुविधाएं मौजूद हैं। इसे मुख्य रूप से तकनीकी कामों और ट्रेन संचालन के लिए बनाया गया है।

world highest railway station

तिब्बत में है ये अनोखा स्टेशन (Photo: iStock)

कभी-कभी स्टेशन पर रुकती है ट्रेन

तांगगुला स्टेशन Tanggula Mountains के बीचों-बीच स्थित है। यहां से चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और विशाल पठार का खूबसूरत दृश्य दिखाई देता है। साफ मौसम में यात्री ट्रेन की खिड़की से Geladandong Peak को भी देख सकते हैं, जो इस क्षेत्र की सबसे ऊंची चोटी है और यांग्त्जे नदी का स्रोत भी मानी जाती है। हालांकि ट्रेन कभी-कभी इस स्टेशन (Tanggula Railway Station) पर रुकती है, लेकिन यात्रियों को उतरने की अनुमति नहीं होती। इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है यहां की खतरनाक ऊंचाई। इतनी ऊंचाई पर हवा में ऑक्सीजन बहुत कम होती है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो सकती है। कई बार यह समस्या गंभीर भी हो सकती है, जिसे ‘एल्टीट्यूड सिकनेस’ कहा जाता है।

End of Feed