World Most Expensive Grapes: इस दुनिया में फलों की कई किस्में पाई जाती हैं। सीजन में इन फलों को लोग मजे लेकर खाते हैं। हालांकि, कुछ फल ऐसे भी होते हैं, जिनकी कीमत सुनकर ही लोगों का 'पेट' भर जाता है। इतना ही नहीं बड़े-बड़े रईस भी उन फलों को खरीदन में सक्ष्म नहीं होते। आज हम आपको एक ऐसे ही फल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी कीमत सुनकर आपका मुंह कुछ समय के लिए खुला का खुला रह जाएगा।
इस अंगूर को खाने के लिए तरसते हैं लोग, (तस्वीर साभार- सोशल मीडिया)
ये तो हम सब जानते हैं दुनिया में अंगूर की कई किस्में हैं। लेकिन, आमतौर आप सबने हरे और काले अंगूर ही खाए होंगे। बाजार में इस तरह के अंगूर 100 से 200 रुपए किलो तक मिल जाते हैं। लेकिन, आज हम जिस अंगूर के बारे में बताने जा रहे हैं, उसका नाम 'रूबी रोमन' (Red Grapes) है। दिखने में यह लाल रंग की होती है और उसका एक गुच्छा इतना महंगा होता है कि आप भी सोच भी नहीं सकते। इस अंगूर के एक गुच्छे की कीमत करीब आठ लाख रुपए है, जिसमें तकरीबन 24 अंगूर होते हैं। सुनकर आपको जरूर झटका लगा होगा, लेकिन यह सच है।
अमीरों का फल...
अब आप सोच रहे होंगे कि इस अंगूर की खेती कहां होती है? तो हम आपको बता दें कि अंगूर की इस प्रजाति को जापान के इशिकावा शहर में विकसित किया गया था। साल 1995 में किसानों ने प्रीफेक्चुरल एग्रीकल्चर रिसर्च सेंटर में इस अंगूर के लिए अपील की थी। करीब दो साल तक एक्सपेरिमेंट चला। रिपोर्ट के अनुसार, 400 लताओं में से केवल 4 ही लालू अंगूर निकले। इस अंगूर को देखकर लोग दंग रह गए और खूबसूरती ने दिल जीत लिया। इसके बाद से लगातार इस अंगूर की खेती की जाने लगी। एक अंगूर करीब 20 ग्राम का होता है। लोग इसे अमीरों का फल भी कहते हैं। क्योंकि, इस अंगूर को खरीदना सबके बस की बात नहीं है। जापान में भी यह अंगूर लोगों को आसानी से नहीं मिलता है। तो क्या आप इस अंगूर का खाना पसंद करेंगे?
