Video: दुनिया का सबसे तेज सांप इंटरनेट पर हुआ वायरल, चीते की रफ्तार से दौड़ता देख छूट जाएगी कंपकंपी

World Fastest Snake Video: वीडियो में दिख रहा सांप ब्लैक मांबा है, जिसका वैज्ञानिक नाम डेंड्रोस्पिस पॉलीलेपिस है। यह दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका का खूंखार और सबसे खतरनाक सांप माना जाता है। इस सांप की स्पीड दुनियाभर में जानी जाती है।

World Fastest Snake Video: दुनिया का सबसे तेज सांप ब्लैक मांबा को माना जाता है। यह चीते की रफ्तार से दौड़ता हुआ दिखाई देता है। इन दिनों ब्लैक मांंबा सांप का एक वीडियो इंटरनेट यूजर्स के दिल की धड़कन बढ़ा रहा है। इस वीडियो में ब्लैक मांबा जिस रफ्तार से दौड़ रहा है, उसे देखकर आपकी भी हालत खराब हो जाएगी। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि किसी जगह पर ब्लैक मांबा सांप नजर आ रहा है। इस बीच उसे पीछे से आहट सुनाई देती है।

End of Feed