Cutest Wedding Card: शादी के एक अनोखा कार्ड इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड में दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर देखकर आप यकीनन अपना दिल हार बैठेंगे। आपने भले ही पहले भी शादी के कार्ड में दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर देखी होगी, लेकिन यह कार्ड उनसे थोड़ा अलग है। इसमें दुल्हा-दुल्हन की तस्वीर को बेहद क्रिएटिवटी के साथ कार्ड में लगाया गया है। शादी के कार्ड का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद लोगों का दिल खुश हो रहा है।
शादी का कार्ड वायरल (फोटो साभार- worldofweddingco इंस्टाग्राम)
ये भी पढ़ें- अजब: 75 घंटे तक ट्रेन में ही बैठे रहते हैं यात्री, जानें कहां से कहां तक है भारत की सबसे लंबी रेल यात्रा
शादी का प्यारा कार्ड वायरल
आप इस कार्ड में मेहराब के दरवाजे जैसी एक चीज देख सकते हैं। इसमें आपको फूलों का हिस्सा दिखाई देगा। इसी के अंदर आपको शादी के पूरे कार्यक्रम की बातें लिखी नजर आएंगी। शादी के इस कार्ड में सबसे ज्यादा दिल छूने वाली चीज तब दिखती है, जब इसे नीचे खींचा जाता है। जैसे ही इस कार्ड को नीचे खींचा जाता है तो कार्यक्रम की जगह सीधे दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर दिखाई देने लगती है। देखें वीडियो-
शादी के इस कार्ड में आप दूल्हा-दुल्हन को समुद्र के किनारे देख पाएंगे। दोनों तस्वीर में काफी खुश नजर आते हैं। शादी के कार्ड का यह वीडियो @worldofweddingco नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो इतना प्यारा है, जिसे अब तक 20 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है, 'फूल, प्रेम और थोड़ा सा जादू।'
