Viral Video: शौक से कोई समझौता नहीं...भैंस की सवारी महिला पर भारी, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक महिला का बेहद मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाड़े में बंधी भैंस पर चढ़कर सवारी करने की कोशिश करती है। जैसे ही महिला भैंस की पीठ पर बैठती है, भैंस घबराकर आगे भाग निकलती है और महिला का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे वह सीधे जमीन पर गिर जाती है।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन देशी जुगाड़ और मजेदार हरकतों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक बेहद फनी वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला बाड़े के अंदर खड़ी एक भैंस के ऊपर चढ़ने की कोशिश करती है। जैसे ही महिला भैंस की पीठ पर बैठती है, भैंस घबराकर तेजी से आगे की ओर भाग निकलती है। महिला अपना संतुलन संभाल नहीं पाती और धड़ाम से नीचे जमीन पर गिर जाती है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी (Funny Video) को नहीं रोक पा रहे हैं।

End of Feed