बीमारी का बहाना बनाकर घर जा रही थी युवती, अचानक फ्लाइट में मिला मैनेजर तो यूजर्स बोले- 'दवा लेने जा रही बेचारी !'

Viral News: 23 वर्षीय ग्रेस ने TikTok पर एक वीडियो शेयर किया। कैप्शन में लिखा था, 'मैं काम से बीमार होने की छुट्टी लेकर अपने मैनेजर के साथ एक ही विमान में सवार हो गई।, लेकिन एयरपोर्ट पर मैनेजर से मुलाकात हो गई।'

KEY HIGHLIGHTS
  • फ्रीलांसर युवती ने घर जाने के लिए बीमारी का बहाना बनाकर मांगी छुट्टी
  • एयरपोर्ट पर मैनेजर ने मजाक में पूछा- 'ओह, तो यह अस्पताल है?'
  • 23 वर्षीय ग्रेस ने TikTok पर एक वीडियो शेयर कर दी जानकारी

Viral News: भारत से लेकर विदेश तक सभी जगहों के कर्मचारियों का सबसे बड़ा दु:ख होता है उनको छुटि्टयां न मिल पाना। ऐसे में उनको कई हथकंडे अपनाने पड़ते हैं, लेकिन कई बार दांव उल्‍टे पड़ जाते हैं। हाल ही में सामने आए एक केस में ऐसा ही कुछ देखने को मिला। दरअसल, एक युवती जिसने घर जाने के लिए ऑफिस में बीमारी का बहाना बनाकर लीव मांगी और उसे छुट्टी मिली भी, मगर फ्लाइट में उसके साथ खेला हो गया।

एयरपोर्ट पर युवती का प्रतीकात्‍मक चित्र।

ये है पूरा मामला

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार 23 वर्षीय ग्रेस ने TikTok पर एक वीडियो शेयर किया। कैप्शन में लिखा था, 'मैं काम से बीमार होने की छुट्टी लेकर अपने मैनेजर के साथ एक ही विमान में सवार हो गई।' क्लिप में, उसके चेहरे पर एक भद्दा भाव है और उसने कुछ सीटों पीछे दिखाई देने वाली मैनेजर की सीट की फोटो भी ली थी। ग्रेस ने जून में वीडियो शेयरिंग ऐप पर यह वीडियो शेयर किया था। तब से, यह इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है। 30,000 से भी ज़्यादा बार देखे जा चुके इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

End of Feed