'मेरे घर पर कोई बीमार है..' कैश और जेवर चुराने के बाद चोर ने घर में छोड़ा लेटर, लिखी ये बातें

Ajab Gajab: 79 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक चिथिराई सेल्विन के घर चोरी हुई। चोर 60,000 रुपये कैश, दो जोड़ी सोने की बालियाँ और चांदी की पायलें ले गया है। चोर ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर में एक नोट छोड़ा जिसमें कई अहम बातें लिखी थीं।

KEY HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु में तूतीकोरिन जिले में चोरी का अजीबोगरीब मामला
  • चोर ने 60 हजार कैश और सोने-चांदी के जेवर चुराए
  • मजबूरी की बात कहकर एक महीने में लौटाने का किया वादा

Ajab Gajab: तमिलनाडु में तूतीकोरिन जिले के एक मोहल्‍ले में लोग उस वक्‍त हैरान रह गए जब उनको पता चला चोरी के बाद चोर ने पत्र छोड़ा है। यहां पर एक घर में चोरी हुई थी जिसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और तलाशी लेने पर घर से कैश और जेवर गायब मिले। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वारदात 79 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक चिथिराई सेल्विन के घर पर हुई, जिसमें वे पत्नी और चार बच्‍चों के साथ रहते हैं। दंपति 17 जून को चेन्नई में अपने बेटे के परिवार से मिलने के लिए एक नौकरानी के भरोसे घर से निकले थे। हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स की रिपोर्ट के अनुसार, जब नौकरानी मंगलवार रात को घर पहुंची तो उसने पाया कि कोई अंदर घुस आया है और उसने पुलिस को फोन किया।

घर से कैश और जेवर चोरी।

पुलिस ने बताया है कि, चोर 60,000 रुपये कैश, दो जोड़ी सोने की बालियाँ और चांदी की पायलें ले गया है। चोर ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर में एक नोट छोड़ा जिसमें लिखा था कि, 'मुझे माफ़ कर दो। मैं एक महीने में इसे वापस कर दूंगा। मेरे घर में कोई बीमार है।' बता दें कि, ये पहली बार नहीं है बल्कि इससे पहले भी कई जगहों पर ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

End of Feed