महिला को कान से सुनाई दे रही थी अजीबोगरीब आवाजें, सच्चाई जान दिमाग से निकलने लगा 'धुआं'

  • Authored by: किशन गुप्ता
  • Updated May 2, 2023, 04:09 PM IST

चीन के सिचुआन में एक महिला के कान में अचानक दर्द उठा। इतना ही नहीं, उसे अजीब सी आवाजें भी सुनाई दे रही थी, जिसके बाद डॉक्टर के पास गई, जहां उसे पता चला कि उसके कान में एक मकड़ी है, जो जाल बुन रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • महिला के कान में हो रहा था दर्द
  • कान से आ रही थी अजीब सी आवाजें
  • जांच कराने पर कान में जिंदा मकड़ी मिली

Spider Found In Woman Ear: जितनी ये दुनिया अजीब है, उतने ही यहां रहने वाले लोग और उनके साथ घटित होने वाली घटनाएं। ऐसे में एक फोटो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद आपका दिमाग हिल जाएगा। आप सोच में पड़ जाएंगे कि आखिर ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, चीन के सिचुआन की रहने वाली एक महिला के साथ एक अजीबोगरीब घटना सामने आई, जिसके बाद सभी के होश उड़ गए।

Spider Found In Woman Ear

प्रतीकारात्मक तस्वीर (फोटो साभार - iStock)

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस पोस्ट (Social Media Viral Post) में एक महिला के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जिसके कान काफी दर्द महसूस हो रहा था, इसके साथ ही उसे अपनी कान से कुछ अजीबोगरीब आवाजें सुनाई दे रही थी। इसके बाद महिला के डॉक्टर के पास गई, जब एक्सरे किया गया, तब डॉक्टरों के भी होश उड़ गए। जांच करने पर पता चला कि कान के अंदर एक मकड़ी है, जो जाल बुन रही है। ऐसे में उसे बाहर निकाला गया।

End of Feed