VIDEO: पहले ट्रेन रोकी, फिर कर दिया हमला! चलती ट्रेन के सामने पहुंची महिला की हरकत देख दंग रह गए लोग

वायरल न्यूज (Viral News): सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक महिला पहले रेलवे ट्रैक पर आकर ट्रेन रुकवाती है और फिर अचानक ट्रेन पर पत्थर फेंक देती है।

सोशल मीडिया पर हर दिन कई ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक महिला पहले ट्रेन को रुकने पर मजबूर कर देती है और फिर अचानक ट्रेन की तरफ पत्थर फेंक देती है। महिला की इस हरकत को देख लोग हैरान हैं।

Local Train Viral Video

महिला ने ट्रेन रुकवाकर फेंका पत्थर (Image credit- X/@KUNDAN00PATEL, AI Generated Image)

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

रेलवे ट्रैक पर महिला का हाई-वोल्टेज ड्रामा

वायरल वीडियो (Viral Video) में देखा जा सकता है कि एक लोकल ट्रेन धीरे-धीरे रेलवे ट्रैक पर आगे बढ़ रही होती है। तभी अचानक एक महिला ट्रैक पर पहुंच जाती है। उसके हाथ में एक बड़ा पत्थर भी दिखाई देता है। महिला को पटरी पर देखकर लोको पायलट तुरंत अलर्ट हो जाता है और किसी बड़े हादसे से बचने के लिए वह ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक देता है। कुछ देर बाद महिला ट्रैक से हट जाती है। यह देखकर लगता है कि अब मामला शांत हो गया है और ट्रेन आगे बढ़ जाएगी। लेकिन तभी महिला कुछ कदम आगे जाती है और अचानक ट्रेन की तरफ पत्थर फेंक देती है। उसकी इस हरकत को देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह जाते हैं। वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, इसलिए यह साफ नहीं हो पाया कि महिला ने ऐसा क्यों किया और इसके पीछे क्या वजह थी।

End of Feed