न कोई नारा, न कोई भाषण...दिल्ली की सड़कों पर 5 घंटे तक तिरंगा थामे खड़ी रही महिला, वीडियो वायरल

Viral Video: दिल्ली कनॉट प्लेस में कोलकाता से आई एक महिला ने विरोध प्रदर्शन के दौरान दोपहर से लेकर शाम तक लगातार हाथों में तिरंगा थामकर मूक प्रदर्शन किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Viral Video: जब बात देश की और इंसानियत की हो, तो जज्बा सरहदों और शहरों की दूरियों का मोहताज नहीं होता। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कोलकाता से आईं अद्रिता रोशनी नामक महिला दिल्ली के सबसे व्यस्त इलाकों में शुमार कनॉट प्लेस की ट्रैफिक और भीड़भाड़ के बीचों-बीच घंटों हाथों में तिरंगा थामे चुपचाप खड़ी नजर आ रही हैं। इस नजारे को देखकर लोग हैरान भी हैं और मन में कई तरह के सवाल भी उठ रहे हैं।

End of Feed