नौकरी के लिए CV की जगह भेजा Blinkit बिल, अब जॉब देने वाले का जवाब हुआ वायरल

Funny Job Application: एक महिला ने नौकरी के लिए आवेदन करते समय गलती से अपना रिज्यूमे भेजने की जगह ग्रोसरी बिल अटैच कर दिया। रिक्रूटर के जवाब के बाद यह गलती सामने आई, जिसे महिला ने मजाकिया अंदाज में सोशल मीडिया पर शेयर किया और यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया।

Blinkit Invoice Viral: सोशल मीडिया पर आए दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर देता है। हाल ही में एक ऐसी ही मजेदार घटना सामने आई, जिसने इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ। दरअसल, हिमांशी नाम की एक महिला ने नौकरी के लिए आवेदन किया था। आमतौर पर नौकरी के लिए आवेदन करते समय लोग अपना रिज्यूमे या सीवी भेजते हैं, लेकिन यहां पर हिमांशी से एक छोटी सी गलती हो गई। हिमांशी ने गलती से अपने सीवी की जगह ग्रोसरी ऐप (Blinkit) का बिल अटैच कर दिया।

viral social media story

रिज्यूमे की जगह भेज दिया बिल (Photo:X/@usernamekyaahai)

रिज्यूमे की जगह पर भेजा शॉपिंग इनवॉइस

यह बात तब सामने आई जब कंपनी के रिक्रूटर (जॉब देने वाला शख्स) ने उन्हें जवाब दिया। रिक्रूटर ने बड़े ही सामान्य तरीके से बताया कि उनके आवेदन में रिज्यूमे की जगह एक शॉपिंग इनवॉइस जुड़ा हुआ है। यानी जहां उनके काम और अनुभव की जानकारी होनी चाहिए थी, वहां सामान खरीदने का बिल चला गया। जब हिमांशी को अपनी गलती का पता चला, तो उन्होंने इसे छिपाने के बजाय सोशल मीडिया (Social media trending news) पर शेयर कर दिया। उन्होंने इस पूरी घटना का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और मजाकिया अंदाज में लिखा कि वह खुद ही अपनी सबसे बड़ी दुश्मन हैं।

End of Feed