Viral Video: रॉबिनहुड स्टाइल में अचूक वार...शीशे में देखकर पीछे की तरफ लगाया ऐसा निशाना, लोग बोले- 'अर्जुन का फीमेल वर्जन'

Viral Video: राजस्थान से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला ने पीछे की तरफ मुंह करके और शीशे में देखकर बेहद सटीक निशाना लगाया है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखकर लोगों को अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है।

Viral Video: सोशल मीडिया की दुनिया अजीब और अद्भुत प्रतिभाओं से भरी पड़ी है। आए दिन ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आते हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों इंटरनेट पर राजस्थान का एक ऐसा ही वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर बड़े-बड़े शूटर्स और स्नाइपर्स भी हैरान रह जाएंगे। इस वीडियो में एक राजस्थानी महिला ने अपनी असाधारण निशाना लगाने की कला से सबको चौंका दिया है। जिसने भी यह नजारा देखा वो देखता ही रह गया।

End of Feed