Female Hulk Viral Video: इंस्टाग्राम-फेसबुक पर कब क्या दिख जाए, इस बात की कोई गारण्टी नहीं है। ऐसे में कई बार कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जिसे देख यकीन करना मुश्किल हो जाता है। हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो (Viral Video) देखने को मिला, जिसे देख आंखें ही चौंधिया गई। इस वीडियो में एक महिला नजर आएगा, जो कि एकदम स्लिम-ट्रिम और फिट दिख रही है। लेकिन उसने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे देख आप अपनी आंखें जरूर साफ करने लगेंगे।
फीमेल हल्क बनकर महिला ने एक साथ उठाए 51 ईंट (फोटो साभार - इंस्टाग्राम)
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Social Media Viral Video) में महिला एक साथ कई सारे ईंट उठाती नजर आ रही है। वीडियो को ध्यान से देखने पर पता चला कि महिला ने एक साथ कुल 51 ईंटें उठा रखी है, जो असंभव है। एक आम इंसान भी एक बार 15-20 ईंट ही उठा सकता है, अगर वो एकदम स्वस्थ्य हो तो। लेकिन महिला के अजीबोगरीब कारनामे को देख लोग उसे फीमेल हल्क बुला रहे हैं और उसकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।
फीमेल हल्क की तरह महिला ने एक साथ उठाए 51 ईंट
इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे इस वीडियो (Instagram Viral Video) पर लोगों की काफी प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही है। ऐसे में एक यूजर ने लिखा है कि ये कोई साधारण महिला नहीं है, ये फीमेल हल्क है। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये तो चलती फिरती फौलाद है। बता दें, इस वीडियो को 'bilal.ahm4d' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिस पर अब तक हजारों लाइक आ चुके हैं। ऐसे में आपको ये वीडियो (Trending Video) कैसी लगी, हमें कमेंट कर जरूर बताएं।
