Vidoe: सरकारी नौकरी से ऐसा परेशान हुई महिला, दुखड़ा रोते हुए बोली- 29 साल की उम्र में लगने लगी हूं बूढ़ी

Viral Video: 8 साल की सरकारी नौकरी की वजह से महिला को तमाम बीमारियों ने घेर लिया है। इतनी कम उम्र में ही वह बूढ़ी लगने लगी है। महिला बता रही है कि उसे सर्वाइकल हो चुका है। इसके साथ ही वह माइग्रेन से परेशान रहती है। उसकी दाहिनी आंख के आगे अंधेरा तक आने लगा है। इसके साथ ही उसे ब्लैक स्पॉट नजर आते हैं।

Viral Video: भारत में ज्यादातर लोग बचपन से ही सरकारी नौकरी का सपना देखने लगते हैं। भारत में सरकारी नौकरी का क्रेज इस कदर है कि कई लोग तो अपनी पूरी जवानी सरकारी नौकरी की तैयारी में बिता देते हैं। कुछ बच्चे तो 10-15 साल तक सरकारी नौकरी की तैयारी करते रहते हैं। दूसरी तरफ जिन्हें नौकरी मिल जाती है, उनमें से भी कुछ लोग नौकरी नहीं करना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने नौकरी की असली हकीकत बयां की है। वीडियो एक महिला का है।

Viral Video (40)

सरकारी नौकरी से परेशान महिला (इंस्टाग्राम)

वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया बवाल

वायरल हो रही वीडियो में आपको एक महिला दिखाई दे रही होगी। महिला के अनुसार, वह पिछले 8 साल से सरकारी नौकरी करती है। महिला वीडियो में बताती सुनी जा सकती है कि उसे 21 साल की उम्र में सरकारी नौकरी मिल गई थी। अब महिला की उम्र 29 साल हो गई है। इसका मतलब यह हुआ कि महिला पिछले 8 सालों से सरकारी नौकरी कर रही है। हालांकि, महिला अपनी नौकरी से जरा भी खुश नहीं है। महिला बता रही है कि इन 8 सालों में उसे तमाम तरह की बीमारियों ने जकड़ लिया है। देखें वीडियो-

End of Feed