खुद की तस्करी का खौफनाक प्लान! सूटकेस के अंदर पैक होकर महिला बस में कर रही थी यात्रा

आयरलैंड में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जिसमें एक बस में रखे सूटकेस के अंदर से एक जीवित महिला बाहर निकली। महिला को पुलिस ने पकड़ा तो उसने अपनी ही तस्करी का पूरा प्लान बता दिया।

आयरलैंड की सिटीलिंक बस में एक अजीब घटना हुई। बस के लगेज कंपार्टमेंट में एक बड़ा सूटकेस रखा था। स्टाफ को लगा कि अंदर से आवाज आ रही है। उन्होंने अधिकारियों को बुलाया और सूटकेस खोलने की इजाजत ली।

woman found in suitcase in a bus

सांकेतिक तस्वीर (AI)

सूटकेस खुला, निकली जिंदा महिला

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सूटकेस खोलते ही अंदर एक जिंदा महिला मिली। वह फंसी हुई थी और डरी-सहमी लग रही थी। पुलिस ने बताया कि महिला खुद की तस्करी करने की कोशिश में सूटकेस में छिप गई थी। यह घटना गॉलवे जा रही बस में हुई।

End of Feed